बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा। आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। सीसीएम रामचंद्र रेड्डी, कोसा दादा को भी उठाकर मारा गया है। इनका भी फर्जी तरीके से एनकाउंटर किया गया है।