गुमला: सिसई प्रखंड के एक गांव में 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jun 3, 2026 गुमला जिला के सिसई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 2 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। फिलहाल बच्ची को सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से रिम्स रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का ही पड़ोसी युवक मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे बच्ची को गोद में लेकर चॉकलेट बिस्कुट खिलाने की बात कह कर उसे ले गया।