तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र ओ खगनी में गुरुवार को 45 वर्षीय व्यक्ति की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मृत्यु
तुरकौलिया थाना क्षेत्र खगनी में गुरुवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति की विद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान उक्त गांव के 45 वर्षीय अच्छे लाल दास के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई कब मृतक मवेशियों को चारा खिलाने के लिए नाद में पानी भरने जा रहा था। जैसे ही वह मोटर की स्विच को ऑन करने गया वैसे ही वह विद्युत के सम्पर्क में आने से वही गिर गया।