गुना नगर: गुना में सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया व्रत, पीपल और तुलसी का किया पूजन, केंट गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा
गुना में सोमवती अमावस्या का पर्व विधि विधान से मनाया गया। महिलाओं ने सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल सोमवार को व्रत रखा। शास्त्रों में बताए विधान से पीपल और तुलसी का पूजन किया। फेरे लगाए। वही गुना की कैंट गौशाला में सोमवती अमावस्या पर गायों को हरा चारा भी खिलाया गया। महिलाओं ने बताया, सोमवती अमावस्या पर दान पुण्य करने का विधान बताया गया है। सुख समृद्धि की कामना की।