सांगानेर: जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में स्टंटबाजी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में थार और अन्य कारों से स्टंटबाजी कर सड़क पर आतंक मचाने वाले 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी विकास शर्मा महेश शर्मा, लेखराज गुर्जर और लोकेश लांबा को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।