इटावा: गांव लखनपुरा में 15 दिन से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर, जंगली जानवरों का भी बढ़ा खतरा
Etawah, Etawah | Jul 30, 2026 इटावा थाना लवेदी के गांव लखनपुर में पिछले 15 दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है।आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया था।इसके बाद से गांव में अंधेरा छाया हुआ है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।वह सभी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।जेई लखना रामसेवक ने ट्रांसफार्मर जल्द बदलने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।