नागदा: बिरलाग्राम पुलिस ने 1200 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया
Nagda, Ujjain | Apr 20, 2026 बिरलाग्राम_पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के मामले में दबिश देकर एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांजा का विक्रय करने वाले एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से नायन रोड बीसीआई के जंगल में एक युवक के पास गांजा होने की सूचना मिली। जिस पर दबिश दी गई