बिंदकी: छीछा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के छीछा मोड़ के समीप बिंदकी-जोनिहा मार्ग में रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारी युवक आदित्य सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम रेंय महाखेड़ा थाना ललौली जनपद फतेहपुर घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया