दमोह: बारिश से पहले नपा ने किए 233 जर्जर भवन चिन्हित, PWD के द्वारा निरीक्षण के बाद गिराये जायेंगे; कुछ पर स्टे से लगी रोक
Damoh, Damoh | Jun 22, 2026 दमोह नगर पालिका ने बारिश से पहले 233 जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनकी सूची PWD को भेजी है। विभागीय टीम भवनों का निरीक्षण व सत्यापन करेगी। जिसके बाद खतरनाक भवनो को गिराने की कार्रवाई होगी। सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि वार्ड प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर सूची तैयार की गई है। कुछ भवनों को लेकर हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण कुछ पर कार्यवाही की रोक लगी।