हज़ारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की हत्या, हजारीबाग में फूटा गुस्सा!
केदारनाथ यात्रा पर निकले हजारीबाग के ओकनी निवासी विक्की सोनी की बरही के करसो पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ झंडा चौक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।