दिनारा: मुख्यमंत्री से मिले दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर रखी ठोस मांगें
Dinara, Rohtas | Apr 30, 2026 दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने आज गुरुवार की शाम 4 बजे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दिनारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।