बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के वार्ड 12 से 13 वर्षीय बालक बिना बताए लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कालामड की है। जहां 28 मई की दोपहर घर से बिन बताएं एक 13 वर्षीय बालक गुम हो गया जिसे परिजनों ने हर संभव प्रयास कर ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका जिसकी सूचना परिजनों ने बैराड़ थाना पहुंच कर दी जहां पुलिस ने परिजनों की सूचना पर से शुक्रवार सुबह 11:00 बजे रिपोर्ट दर्ज कर सुराग लगाना शुरू कर दिया है।