डलमऊ: डलमऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में पति और पत्नी ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, शव दफनाने का राज बदबू आने पर खुला
1अगस्त शनिवार की सुबह11बजे क्षेत्र मे उस समय हड़कंप मच गया जब एक सनसनी खेज घटना का खुलासा पूरे क्षेत्र मे सामने आया।पत्नी और पति ने मिलकर पत्नी के प्रेमी की साड़ी के फंदे से गला दबाकर हत्या कर दी।पहचान छुपाने के लिए कमरे मे ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था।2 दिन के बाद बदबू फैलने पर घटना की जानकारी क्षेत्र वासियों को हो गई।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।