लोहरदगा: लोहरदगा में कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
लोहरदगा में वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के तीसरे दिन की परीक्षा शनिवार को कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन की सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शाम 5:00 बजे समाप्त हुई।शहर में मैट्रिक परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र, जबकि इंटरमीडिएट के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।