लोहरदगा: जुरिया रोड पर लूना और बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के जुरिया रोड में लूना की टक्कर से बाइक सवार घाघरा थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार दोपहर 2:30 बजे इलाज के दौरान पता चला कि युवक का पैर फैक्चर हो गया है!