लोहरदगा: शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मंदिर का 24वाँ स्थापना दिवस, 15 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का महामहोत्सव
लोहरदगा के गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मंदिर का 24वाँ स्थापना दिवस 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।इस विशेष आयोजन की जानकारी मंदिर अध्यक्ष सुमित राय ने शुक्रवार शाम 7 बजे साझा करते हुए दी।