भीलवाड़ा: हरनी महादेव में गूंजा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, जनकल्याण की चर्चा के साथ श्रद्धालुओं तक पहुंची योजनाओं की जानकारी
राज्य सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को श्री हरनी महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा “सोमनाथ विरासत के 75 साल” कार्यक्रम का आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता देखने को मिली।