वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों व संवेदनशील इलाकों में वाहनों की व्यापक रूप से जांच की।