प्रतापपुर: नो-एंट्री में घुसे बॉक्साइट ट्रकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 35 हजार रुपये का जुर्माना
प्रतापपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों की मनमानी रोकने के लिए प्रतापपुर एवं चंदोरा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पिछले 48 घंटों में नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले बॉक्साइट से लदे 7 ट्रकों को पकड़ा गया और उन पर कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान कई ट्रकों के दस्तावेज और परमिट अधूरे पाए गए।