बालाघाट: जांच के नाम पर ₹20 हजार की मांग का आरोप, राइस मिलर्स का हंगामा, अधिकारी की कलेक्ट्रेट में शिकायत
खमरिया स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल के संचालक ने बताया कि एक व्यक्ति खुद को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग का अधिकारी नीरज विश्वकर्मा बताकर निजी वाहन से मिल पहुंचा। जांच के दौरान सब कुछ सही मिलने के बावजूद उसने मकड़ी के जाले का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात कही और 20 हजार रुपये की मांग की। जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद मिल