ईसागढ़: पिपरोदा गांव के पास कच्ची शराब बेचने पर पुलिस ने 55 वर्षीय अधेड़ पर मामला दर्ज किया
ईसागढ़ पुलिस को शनिवार को सुबह लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ईसागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोदा गांव के पास कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से पिपरोदा निवासी बृजभान सिंह यादव उम्र 55 वर्ष को कच्ची शराब के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।