काशी चक: शाहपुर के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर बच्चा गंभीर रूप से घायल, नवादा रेफर किया गया
काशीचक प्रखंड अंतर्गत शाहपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत काशीचक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।