अरवल: महापरिवर्तन आंदोलन: जिले की समस्याओं पर पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया
Arwal, Arwal | Apr 30, 2026 जिले की समस्याओं के समाधान को लेकर महापरिवर्तन आंदोलन के जिला संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी के नाम एडीएम रवि कुमार चौहान को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, जिला सिस्ट मंडल प्रभारी संजय कुमार सिंह, रजनीश कुमार, सतवीर सिंह, गौरव कुमार, मंटू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।