लाडपुरा: मल्टी मेटल के सामने गिरा ट्रांसफार्मर, समय रहते बिजली बंद करने से टला बड़ा हादसा
Ladpura, Kota | Jan 11, 2024 कोटा मल्टी मेटल के सामने अचानक ट्रांसफार्मर गिरने से सूरसागर इलाके में बिजली कई घंटे तक बाधित हो गई। हालांकि जिस समय ट्रांसफार्मर गिरा उस समय रोड पर यातायात नहीं था। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक नहीं होने से बड़ा हादसा भी टल गया। तो वहीं बिजली विभाग को फोन कर तत्काल ही बिजली बंद करवाई गई।