मेराल: मेराल थाना के हासनदाग गांव में बेटी के ससुराल पहुंची महिला से मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में गुरुवार की देर शाम मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला रंका थाना क्षेत्र के सिरोई कला गांव निवासी विजय चौधरी की पत्नी पचिया देवी है। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को परिजनों ने बताया कि पचिया देवी की पुत्री रीमा देवी की शादी हासनदाग गांव निवासी रामनाथ चौधरी के पुत्र अनि