धौरहरा कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर और तीन ट्रॉलियों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।