बरेली: जादोपुर मारपीट कांड में पुलिस ने की कार्रवाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सीओ शिवम आशुतोष ने दी जानकारी
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।