धौरहरा: गोरिया गांव की विवाहिता को ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से भगाया
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र ईसानगर के ग्राम गोरिया गांव निवासी पीड़िता खुशबू वर्मा ने मीरपुर गांव निवासी युवक प्रदीप कुमार के साथ 3.2. 2026 को प्रेम विवाह किया था। जहां शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक चलता रहा फिर ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। और मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया।