कसडोल: कसडोल में विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, दशहरा उत्सव पर 80 फीट रावण का दहन
पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और चारों ओर उत्सव का माहौल देखने को मिला। रावण दहन के दौरान की गई भव्य आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, मैदान में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।