Kanpur का वो अस्पताल जहां 1 रुपया भी नहीं लगता! Naseem Solanki व Irfan Solanki ने वहां फहराया तिरंगा
जाजमऊ (कानपुर) में देशभक्ति और इंसानियत की बेहद खूबसूरत तस्वीर! 🇮🇳✨
15 अगस्त के पावन पर्व पर जाजमऊ स्थित 'चौधरी एहसान करीम अस्पताल' में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी जी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए देश की एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
बड़ी बात यह है कि 'अमीन वेलफेयर ट्रस्ट' द्वारा संचालित यह अस्पताल आज के दौर में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है, जहां बिना किसी स्वार्थ के गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाता है। 🏥❤️
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के मैनेजर सुहैल अहमद ने भी अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शारिक, अंकित, अनस, ओवैस, आकाश, असद, परवेज, जोया, धनीराम, वासिया, रोशन, सुंबुल, मेहनाज, श्वेता, बेबी समेत अस्पताल का पूरा स्टाफ मुस्तैद और उत्साहित नजर आया।
गरीबों की इस निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति के जज्बे को हमारा सलाम! 🙏🇮🇳
#KanpurNews #Jajmau #NaseemSolanki #IrfanSolanki #ChaudharyEhsanKareemHospital #FreeTreatment #IndependenceDay #SamajwadiParty #KanpurUpdate #AmeenWelfareTrust