संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा कई बार नीतियां बनाई गईं और सकारात्मक आश्वासन भी दिए गए, लेकिन अधिकारियों के स्तर पर उनका क्रियान्वयन नहीं हो पाया।