भरगामा: भरगामा में 20 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शंकरपुर वार्ड संख्या-3 से 20 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला एवं एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अररिया जेल भेज दिया गया।