डुमरी: जामतारा में डीलर संघ की बैठक सम्पन्न, डुमरी प्रखंड समिति का पुनर्गठन तय
Dumri, Giridih | Apr 3, 2026 डीलर संघ की बैठक शुक्रवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में हुई।जानकारी अपराह्न करीब 4.30 बजे हुई।अध्यक्षता उपप्रमुख सह डीलर उपेन्द्र महतो बबलू महतो ने की।डीलरों ने गोदाम से प्रति बोरा कम अनाज मिलने समेत अपनी मूलभूत समस्याएं रखीं।बैठक में संघ की एकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए डीलर संघ की प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया।