करैरा- जय मां बगीचा वाली मैया के मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी की भागवत कथा चल रही है और बुधवार को दूसरे दिन कथा का श्रवण करने के लिए करैरा विधायक रमेश खटीक पहुंचे। भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित और शुकदेव मुनि के संवाद,भगवान ब्रह्मा और अन्य देवताओं के विलाप और वराह अवतार की कथा सुनाई गई और शाम को व्यासपीठ की आरती में शामिल हुए