एटा: ASP ने आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में की गश्त
एटा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सकीट तथा भारी पुलिस बल सहित शनिवार की देर रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर मार्केट एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त किया गया।