ग्वालियर गिर्द: रील बनाने के लिए अवैध हथियार से चलाई गोली, टंकी से टकराकर आंगन में सो रहे युवक को लगी
रील बनाने की फितूर ने युवक को जेल पहुंचा दिया। युवकों ने हवा में अवैध हथियार से गोली चलाई जो पानी की टंकी से टकराकर आंगन में सो रहे राजेंद्र शाक्य के हाथ में जा लगी। 2 दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी फैजान को पकड़ लिया है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है और वह पिस्टल सहित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है घटना शिवनगर के घोसीपुरा की है।