दरियापुर: पोखर से मिला नवजात का शव, मानवता हुई शर्मसार
Dariapur, Saran | Apr 20, 2026 दरियापुर डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट कौलेसरी स्थित एक पोखर के समीप सोमवार सुबह करीब 9 बजे नवजात शिशु का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह बरामदगी ग्रामीणों की सूचना पर हुई, जिसके बाद डेरनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे आसपास के लोगों में