रहटगांव: हरदा जिले में लाड़ली बहना योजना की राशि जारी, 91,015 महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹13.65 करोड़
आज 13 जुलाई शाम 6 बजे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विवेक शर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। शासन द्वारा प्रत्येक माह पात्र हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि अंतरित की जा रही है।