पलिया: दुधवा गौरीफंटा रोड पर जंगल से निकल रहे कार सवार पर अचानक बाघ ने मारा झपट्टा, कार सवार बाल-बाल बचे, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दुधवा गौरी फंटा रोड पर जंगल से निकल रहे कार सवार युवकों पर अचानक बाघ ने झपट्टा मार दिया। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।जिसका कार सवार युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।