राशमि: मातृकुंडिया में हजारों श्रद्धालुओं ने महास्नान किया, वैशाखी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंगलेश्वर महादेव में भीड़
क्षेत्र के मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध मातृकुंडिया में शुक्रवार को वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने महास्नान किया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले सहित भीलवाड़ा, राजसमंद और उदयपुर जैसे समीपवर्ती जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। वैशाखी पूर्णिमा का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने बनास नदी के पवित्र कुंड में डुबकी लगाई। इस दि