सिराथू: गोविंदपुर गोरियों के एक घर में लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख, पीड़ित ने गांव के युवक पर लगाया आरोप
सिराथू तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव के एक घर में बुधवार बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि अचानक आग लग गई जिसमें हजारों रुपए का सामान जल गया है। गांव के रहने वाले दुखी लाल की पत्नी देवकी ने बृहस्पतिवार की दोपहर थाना सैनी में एक पत्र देकर बताया है कि गांव का रहने वाला सुनील नाम का युवक ने उन्हें धमकी दिया था और उसने घटना को अंजाम दे दिया है।