सिराथू: करेंटी गंगा ब्रिज पर नए साल के मौके पर जमकर हुई हुड़दंग, डीजे के साथ हुआ डांस, राहगीरों को हुई दिक्कत
बृहस्पतिवार को नए साल 2026 के मौके पर जगह-जगह पर कार्यक्रम हुए हैं।इसी क्रम में सिराथू के करेंटी गंगा ब्रिज पर भी नया साल हुड़दंग तरीके से मनाया गया है। यहां पर भारी संख्या में युवा पहुंचे थे।डीजे के साथ यहां जमकर डांस हुआ है। बताया जाता है कि इस दौरान प्रतापगढ़ और कौशांबी आने जाने वाले लोगों को और वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।