अनूपपुर: जमुना कॉलरी बंकिम बिहार में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी फरार
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना कॉलरी वार्ड क्रमांक-07 स्थित बंकिम बिहार में सोमवार को 42 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के हाथ-पैर की हड्डियां टूटने तथा सिर पर गंभीर चोटों के कारण अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव से मौत होना पाया गया है।