मुरैना: मिल एरिया रोड स्थित एस एकेडमी कोचिंग से छात्र की साइकिल चोरी, घटना CCTV में कैद,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Morena, Morena | Jun 7, 2026 मुरैना शहर में चोरी कीघटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिल एरिया रोड स्थित एस एकेडमी कोचिंग सेंटर से एक छात्र की साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोचिंग पर पढ़ने गए छात्र की साइकिल को एक अज्ञात चोर चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है