मिलक: लोहापट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस करते समय युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Milak, Rampur | Jan 15, 2025 लोहा पट्टी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक सड़क क्रॉस करते वक्त युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया।घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है।घटना बुधवार की रात्रि 10:30 बजे की बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले आए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में घायल युवक का उपचार चल रहा है। अज्ञात वाहन फरार है।