आरा: नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास हथियारबंद बदमाशों ने पेंट्रीकार कर्मचारी को मारी गोली
Arrah, Bhojpur | Jul 7, 2025 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित होटल के समीप हथियारबंद बदमाश ने पैंटीकार कर्मचारी को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कारनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी विनय मिश्रा का 25 वर्षीय पुत्र राकेश मिश्रा उर्फ धीरज मिश्रा है