आरा: मुहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए भोजपुर SP ने पुलिस नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
Arrah, Bhojpur | Jul 6, 2025 मुहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, जुलूस मार्गों एवं धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। इस क्रम में वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया