जहाज़पुर: किसान योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता रथ बाकरा पहुंचा
जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के बाकरा राज्य सरकार की किसान समृद्धि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार हेतु जागरूकता रथ आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है और किसानों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।