घोड़ाडोंगरी: सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे का भक्तिमय वीडियो वायरल, चल समारोह में नृत्य करते दिखे
सारणी में मंगलवार सुबह से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे भक्ति भाव में डूबकर चल समारोह के दौरान नाचते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुबह करीब 9 बजे के आसपास का है, जब शहर में धार्मिक माहौल के बीच एक चल समारोह आयोजित किया गया था।