जहानाबाद: सोनवा के पोस्ट ग्रेजुएट किसान ने पॉली हाउस में उगाया हाइब्रिड खीरा,लाखों की होती है साल भर में कमाई बना चर्चा का विषय
जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के सोनवां गांव के पोस्ट ग्रेजुएट किसान अभिषेक कुमार आधुनिक खेती से मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने एक बीघा जमीन में पॉली हाउस के अंदर हाइब्रिड खीरे की खेती शुरू की, जिससे मात्र 10 दिनों में 10,500 रुपये की बिक्री हो चुकी है। अभिषेक के अनुसार हर दूसरे दिन लगभग एक क्विंटल खीरे की तुड़ाई हो रही है।